
जालौन। पवन याज्ञिक: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में कोतवाली माधौगढ़ मे महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई तथा शक्ति मिशन के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वलम्वन के तहत कोतवाल बी एल यादव ने ग्राम कैलोर की महिलाओ को जागरूक किया। बी एल यादव ने महिलाओ को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान में देश मे महिलाओं के प्रति बढ़ रहे जिनकी रोकथाम के लिए शासन द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 वुमेन पावर लाइन ,181 महिला हेल्प लाईन 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112, पुलिस हेल्प लाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गये है।

महिला द्धारा काल करने पर नाम पता गोपनीय रखते हुए वैधानिक कार्यवाही की जायेगी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है सीधे थाने मे फोन कर भी अपनी समस्या बता सकती है लिखित शिकायत करने पर पारवती देने की व्यवस्था की गयी है।
बेझिझक थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करायें महिला संगठनों के माध्यम व आशा बहुओं की सहभागिता से ग्राम स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जायेगा। इस मौके पर महिला कांस्टेबल शहनाज, भावना शर्मा, रानी, अनीता, लता, कलावती आदि उपस्थित रही। महिलाओं को जागरूक करते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किसी भी प्रकार का अपराधी बक्सा नहीं जाएगा मनचलो पर चलेगा जोरदार हंटर।