गांवक्षेत्र Archives - The Sunday views

धान खरीद में नया रिकॉर्ड, 4 लाख से अधिक किसानों से खरीदा गया 25 लाख मीट्रिक टन धान
Farmer news : किसानों से लगभग 25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीद की प्रक्रिया को और तेज किया जाए, ताकि एक भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।प्रदेश में धान खरीद के लिए अब तक 8,67,232 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इनमें से 18 दिसंबर तक 4,08,740 किसानों से धान की खरीद पूरी हो चुकी है और उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है।

4743 धान क्रय केंद्र पर पारदर्शी खरीद

योगी सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में 4743 धान क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर तौल, भुगतान और अन्य व्यवस्थाएं पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। तौल और भुगतान में कोई देरी न की जाए और सभी केंद्र तय मानकों के अनुसार संचालित हों।

योगी सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर विशेष जोर
धान खरीद अभियान के जरिए योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है अन्नदाता किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना।
एक ओर सरकार धान की निर्बाध खरीद कर रही है, तो दूसरी ओर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DB T) के माध्यम से किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और किसानों को समय पर पैसा मिल रहा है।

The post धान खरीद में नया रिकॉर्ड, 4 लाख से अधिक किसानों से खरीदा गया 25 लाख मीट्रिक टन धान appeared first on The Sunday views.

बाकी जो कुछ बचा सो महंगाई मार गई…
नई दिल्ली। अच्छे मानसून और बेहतर पैदावार के बावजूद खाद्य वस्तुओं का कृत्रिम अभाव कौन पैदा कर रहा है, क्यों सरकारें इन पर लगाम नहीं लगा पा रही हैं? लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को भी तो अंतत: जनता-जनार्दन की कृपा से ही सरकारें बनाने का सुफल मिलता है, तो फिर क्यों वे आम जनता के हितों को नजर अंदाज करते हैं? सरकार को चाहिए कि वह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और कालाबाजारी निवारण एवं आवश्यक वस्तु आपूर्ति रखरखाव अधिनियम 1980 के प्रावधानों को सख्ती से लागू करे। भारत सहित हिमाचल में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और महंगी सब्जियां आम लोगों की पहुंच से पार हो चुकी हैं। टमाटर के दाम ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल में जहां टमाटर 140 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है, वहीं हरा मटर 200 रुपए की दर से बिक रहा है। दूसरी सब्जियां भी 80-90 पार ही बिक रही हैं और सब्जी विक्रेताओं, आढ़तियों को कोई पूछने वाला नहीं है। आलू, प्याज, शिमला मिर्च सोने के भाव बिक रहे हैं। एक तरफ शादियों का सीजन चल रहा है, तो दूसरी तरफ त्योहारों के चलते लोगों की जेबें खूब ढीली हो रही हैं।

सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों के दामों और एमआरपी पर कोई ठोस नियंत्रण न होने के कारण एक तरफ देश में गरीबों की हालत दयनीय होती जा रही है तो वहीं अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में हाल के वर्षों में खाद्यान्नों के दाम बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं। ऊपर से, देश में रोजगार की स्थिति बेहद खराब है और लोगों की कमाई भी नहीं बढ़ रही है। इसलिए आम आदमी को पूरा आर्थिक परिदृश्य ही नकारात्मक नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के बाजारों में महंगाई बेलगाम होती जा रही है। ऐसे लगता है जैसे फल एवं सब्जियों के विक्रेताओं में नियम-कायदे और कानून का कोई खौफ नहीं है और वे मनमाने दामों पर सब्जियां और फल बेचकर मोटा मुनाफा कमाने में जुटे हुए हैं। ऊपर से तुर्रा यह है कि प्रशासनिक कार्रवाई, जुर्माने तथा दंड अथवा लाइसेंस कैंसिल होने का कोई डर न रहने के चलते शायद ही कोई सब्जी, फल विक्रेता अपनी दुकान में इनके दामों को प्रदर्शित करने वाला बोर्ड लगाने की जहमत उठाता होगा। त्योहारी सीजन के बीच में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढकऱ 5.49 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 3.65 प्रतिशत थी। वहीं सितंबर में थोक महंगाई बढकऱ 1.84 फीसदी पर पहुंच गई है। महंगाई बढऩे के पीछे खाद्य एवं सब्जियों की कीमतों में वृद्धि मुख्य वजह रही। रिटेल बाजार में खाद्य पदार्थों और सब्जियों के दाम चाहे कितने भी क्यों न बढ़ जाएं, लेकिन किसान वर्ग को इसका फायदा कभी भी नहीं मिलता है। इसके विपरीत जमाखोरों, स्टोरियों द्वारा जमकर खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी की जाती है और बाजार में वस्तुओं का कृत्रिम अभाव पैदा कर महंगाई को बढ़ाकर चोखा मुनाफा कमाया जाता है। लिहाजा आप समझ सकते हैं कि बढ़ती महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीब एवं मध्यम वर्ग को झेलनी पड़ती है। आज संपन्न नागरिकों को भी चाहिए कि वे वस्तुओं के संग्रह की प्रवृत्ति से बचें और महंगाई को दूर करने में सरकार का सहयोग करें। पहले से ही कम वस्तुओं को बेकार और बर्बाद न करें, विशेषकर शादियों, घरेलू कार्यक्रमों और धार्मिक उत्सवों में अन्न और सब्जियों की बर्बादी न करें। अधिकारियों से उम्मीद है कि वे खाद्य वस्तुओं, विशेषकर फल, सब्जियों की उपलब्धता पर नजर रखने के साथ-साथ उनके दामों को नियंत्रण में रखते हुए सब्जी विक्रेताओं को प्रतिदिन के भावों को लिखकर बोर्ड पर प्रदर्शित करने के लिए कहेंगे, ताकि गरीब एवं सामान्य जनता को उनके हाथों से लुटने से बचाया जा सके। इस बात से भी सभी भली-भांति परिचित ही हैं कि आम आदमी तक खाद्य सामग्री पहुंचने से पहले दलालों, बिचौलियों और आढ़तियों की जेबें गर्म हो चुकी होती हैं जबकि किसानों को कभी भी उनके उत्पादों के सही दाम नहीं मिलते हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन को यह पता ही नहीं है कि बाजारों में सब्जियों के दामों और अन्य खाद्य वस्तुओं का क्या हाल है। आज अधिकारी वर्ग अपनी कुर्सियों तक सीमित होकर रह गए हैं। आज से 30-35 वर्ष पूर्व जब कभी भी महंगाई का जिन्न अपना सिर उठाता था तो विपक्षी दलों द्वारा जरूर धरना-प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन की खबरें देखने-सुनने को मिलती थीं। लेकिन अब जैसे राजनीतिक दलों को आम जनता को होने वाली परेशानियों से कोई लेना-देना ही नहीं है। मूल्य सूची तो शायद ही कोई दुकानदार लगाता होगा, बिल देना तो दूर की कौड़ी समझिए। बाजारवाद की लूट में अधिकांश व्यापारियों की मौज लगी हुई है और वस्तुओं के मूल्यों पर सरकारी नियंत्रण कहीं नहीं दिखाई पड़ रहा है। आम ग्राहक सरेआम लुट रहा है। क्या आयकर विभाग ऐसे विक्रेताओं की कमाई तथा टैक्स देयता की भी जांच पड़ताल करेगा? प्रश्न यह भी उठता है कि जब देश में जीवनोपयोगी वस्तुओं की बहुलता है तो फिर मूल्यवृद्धि क्यों और किसान गरीब क्यों? यह सही है कि जनसंख्या में वृद्धि हो रही है, लेकिन वैश्विक सहयोग और कई अन्य उपायों से वस्तुओं की उपलब्धता में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी हो रही है, तो भी चीजें इतनी महंगी क्यों बिक रही हैं और महंगाई का बोलबाला क्यों है? अच्छे मानसून और बेहतर पैदावार के बावजूद खाद्य वस्तुओं का कृत्रिम अभाव कौन पैदा कर रहा है, क्यों सरकारें इन पर लगाम नहीं लगा पा रही हैं? लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को भी तो अंतत: जनता- जनार्दन की कृपा से ही सरकारें बनाने का सुफल मिलता है, तो फिर क्यों वे आम जनता के हितों को नजर अंदाज करते हैं? सरकार को चाहिए कि वह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और कालाबाजारी निवारण एवं आवश्यक वस्तु आपूर्ति रख-रखाव अधिनियम 1980 के प्रावधानों को सख्ती से लागू करे। अंतत: सवाल उठता है कि क्या सरकार और अफसरशाही के पास इस लूटपाट को अंजाम देने वाले जमाखोरों, मुनाफाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई करने का जीवट है?

The post बाकी जो कुछ बचा सो महंगाई मार गई… appeared first on The Sunday views.

यूपी के 800 गांव घिरे, छह की मौत… हजारों लोगों का पलायन
लखनऊ। भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद यूपी के कई शहरों में अब बाढ़ का असर विकराल रूप लेता जा रहा है। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सीतापुर के करीब 250 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी के 150, शाहजहांपुर के 30, बदायूं के 70, बरेली के 70 और पीलीभीत के करीब 222 गांव की बड़ी आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। पूर्वांचल के बलिया में भी बाढ़ की स्थिति के चलते कुछ घर बहने की खबर है।

शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ का पानी दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रहने के कारण कार-बाइक व अन्य छोटे वाहनों का संचालन बंद रखा गया। बाढ़ के कारण रोडवेज बसें भी नहीं चलीं। मुरादाबाद- लखनऊ के बीच नए 22 कॉशन तय करके ट्रेनों को भी धीमी गति से गुजारा जा रहा है।

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी भरने के बाद मरीजों को आसपास के जिन अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था, उनमें भी पानी भरने के बाद समस्या विकराल हो गई। वहीं शहर के बाहरी हिस्से में बसी आवास विकास कॉलोनी समेत अन्य निचले इलाकों से करीब 10 हजार लोगों ने पलायन किया है। एनडीआरएफ की टीम ने 225 लोगों को बचाया।

बाढ़ से एसएस कॉलेज के पुस्तकालय में रखीं सैकड़ों साल पुरानी पांडुलिपियां नष्ट हो गई हैं। खीरी, शाहजहांपुर और बरेली में बाढ़ ने छह और लोगों की जान ले ली।बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे हाईवे पर बाढ़ का पानी आने के बाद वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। दोपहर तीन बजे से केवल भारी वाहनों को धीमी गति से जाने की अनुमति दी गई थी।

रात में पानी का बहाव तेज होने के बाद स्थिति और खराब हो गई। बरेली मोड़ से बंधरा तक तीन से चार फुट पानी रहने के कारण शुक्रवार को भी छोटे वाहनों का संचालन शुरू नहीं किया गया। कई जगह बैरियर लगाकर इन वाहनों को रोका गया। उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया। बाढ़ से घिरे लोगों ने शुक्रवार को सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर लिया।वे ट्रैक्टर-ट्रॉली और नाव से सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक शहर के पांच हजार से अधिक लोगों को विस्थापित किया जा चुका है।

कांशीराम कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी और अजीजगंज क्षेत्र की अधिकतर कॉलोनियों में बने मकानों में कई फुट पानी भरने के बाद एनडीआरएफ टीम ने शुक्रवार सुबह से ही बचाव कार्य शुरू कर फंसे 225 लोगों को बचाया। बाढ़ ने एसएस कॉलेज को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। कॉलेज के पुस्तकालय में रखीं सैकड़ों साल पुरानी पांडुलिपियां नष्ट हो गई हैं। खीरी में भी बाढ़ के हालात अभी काफी खराब है।

तीन सौ से अधिक जिन गांवों में पानी भर गया था, उनमें से कुछ में जलस्तर कम हुआ है तो कहीं यथास्थिति है। जबकि निघासन तहसील क्षेत्र के 18 और गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। निघासन-पलिया रूट भी बंद कर दिया गया है। अवध के आठ जिलों में बाढ़ से मची तबाही के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सुधरनी शुरू हुई है। उफनाई नदियां धीरे-धीरे शांत हो रही हैं। जल स्तर कम हो रहा है।अब असल समस्या कटान की है। अंबेडकरनगर और बहराइच में सरयू का जलस्तर घटा है। जल स्तर कम होने से गांवों से पानी तो निकल गया, लेकिन धान की फसल नष्ट हो गई है।

नेपाल के कुसुम बैराज से 47,682 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जमुनहा बैराज पर नदी का जलस्तर 127.35 से बढ़ कर 127.90 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर अधिक है। अयोध्या में सरयू का जल स्तर 22 सेमी घटा है। इसके बाद भी नदी लाल निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही है। सीतापुर मेंनदी की कटान में 34 घर बह चुके हैं।

बाढ़ ने छह और लोगों की जान ली
खीरी, शाहजहांपुर और बरेली में बाढ़ ने छह और लोगों की जान ले ली। शाहजहांपुर शहर से सटे मौजमपुर गांव में खेत जा रहे राजकुमार (35) की पैर फिसलने से पानी में डूबकर मौत हो गई। बरेली के भोजीपुरा इलाके में शुक्रवार को देवरनियां नदी में केकड़े का शिकार करने गया नरेंद्र पाल (35) डूब गया। शाम तक गोताखोर खोजते रहे, लेकिन उसका शव नहीं मिला।

बरेली के भमोरा में एक दिन पहले दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया किशोर शिवा डूब गया था। शुक्रवार को आधा किमी. दूर बने बांध में उसका शव फंसा मिला।

लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत सकेधू के मजरा जहदी में शुक्रवार शाम घर के बाहर पानी में पहुंचे कुलदीप (12) पुत्र रैदास को मगरमच्छ ने दबोचकर मार डाला।

लखीमपुर जिले में दवा न मिल पाने के कारण लगदहन गांव में बिटोला देवी (65) की मौत हो गई। कोतवाली सदर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी समीर की उल्ल नदी में डूबने से मौत हो गई।

The post यूपी के 800 गांव घिरे, छह की मौत… हजारों लोगों का पलायन appeared first on The Sunday views.

सिपाही से बना सफेद सूट-बूटधारी बाबा…
बसपा सरकार में लाल बत्ती कार में चलता था बाबा का काफिला

सूरजपाल सिंह उर्फ साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा कासगंज जिले के पटयाली का रहने वाला है। 17 साल पहले पुलिस कांस्टेबल की नौकरी छोड़ सूरजपाल सत्संग करने लगा। वह आम साधु-संतों की तरह गेरुआ वस्त्र नहीं पहनता। अधिकतर वह महंगे चश्मे, सफेद पैंट-शर्ट पहनता है। गरीब और वंचित तबके के लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उसके लाखों अनुयायी हैं। बाबा ने अपने पैतृक गांव बहादुरनगर में बड़ा आश्रम बना रखा है, जहां हर महीने के पहले मंगलवार को सत्संग होता है। बाबा आश्रम में हो या न हो, भक्तों का हुजूम लगा रहता है। पुलिस पृष्ठभूमि के चलते बाबा पुलिस के तौर-तरीकों को जानता है। इसी से उसने वर्दीधारी स्वयंसेकों की लंबी-चौड़ी फौज खड़ी कर दी। एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग में गहरी पैठ…बाबा खुद जाटव हैं। एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग में उसकी गहरी पैठ है। मुस्लिम भी उनके अनुयायी हैं। उसके यूट्यूब चैनल के 31 हजार सब्सक्राइबर हैं।

नारायण साकार हरि यानी भोले बाबा का बसपा सरकार में डंका बजता था। बसपा सरकार में भोले बाबा लाल बत्ती की गाड़ी में सत्संग स्थल तक पहुंचते थे। उनकी कार के आगे आगे पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए चलती थी। बसपा सरकार में तत्कालीन जनप्रतिनिधि उनके सत्संग में शामिल होने पहुंचते रहे। सत्संग स्थल पर पुलिस की जगह उनके स्वयंसेवक ही कमान संभालते हैं।

सत्संग में सेवा के लिए पुलिसकर्मी भी छुट्टी लेकर पहुंचते हैं। सत्संग में पूरी व्यवस्थाएं स्वयंसेवकों के हाथ में ही होती हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी हैं, जो बाबा की सुरक्षा में तैनात रहने के साथ सत्संग स्थल पर व्यवसथाएं संभालते हैं। स्वयंसेवक गुलाबी रंग की यूनिफॉर्म में सत्संग स्थल से लेकर शहर की सड़कों पर तैनात रहते हैं। आगरा में कोठी मीना बाजार मैदान, सेवला के पास शक्ति नगर मैदान, आवास विकास कॉलोनी, दयालबाग, बाह और शास्त्रीपुरम के पास सुनारी में नारायण साकार हरि का सत्संग हो चुका है।

The post सिपाही से बना सफेद सूट-बूटधारी बाबा… appeared first on The Sunday views.

होली में मेहमानों का दिल जीतना है तो बनाइये ‘कटहल की बिरियानी’
मीरा श्रीवास्तव

लखनऊ। कटहल के व्यंजन की बात हो और बिरयानी छूट जाए ऐसा कभी हो नहीं सकता…..आइए झटपट जानते है इसके बनाने की विधि…

250 g बिरियानी के चावल ( बासमती मोगरा)

देशी घी

खड़ा गरम मसाला

( बड़ीइलायची. छोटी इलायची. दालचीनी. साहजीरा. जीरा. फूल. तेजपत्ता )

प्याज

लहसुन

अदरक

धनिया पत्ती

250 g कटहल (छोटा कटहल)

बिरियानी मसाला

दही

खाने वाला नारंगी रंग

काजू किशमिश

केवड़ा

बनाने की विधि

सबसे पहले चावल को धो कर 1/2 घंटे के लिए भिगो दे. इधर कटहल को  छील कर छोटे छोटे टुकड़े करके उन्हें कुचल ले या मिक्सी मे हल्का सा चला कर निकाल ले दही लहसुन अदरक पेस्ट हल्दी पीसी मिर्च  धनिया मिलाकर 1/2 घंटे के लिए रखदे.अब कुकर में दही  मसाले में लिपटे कटहल को थोड़ा तेल डालकर एक सीटी लगा दे.कटहल पक गया अब गैस पर कढाई चढ़ाए थोड़ा तेल गरम करें बारीक कटे हुए सारे प्याज को ब्राउन होने तक भुन कर निकाल लें फिर काजू किशमिश को भी हल्का ब्राउन कर ले . बचे हुए तेल में जीरा तेजपत्ता ब्राउन करें फिर पके हुए कटहल को डाल कर अच्छे से भुने थोड़ा गरम मसाला डाल कर एक तरफ रख दें l

इधर भीगे हुए चावल में 2 चम्मच देशी घी , अन्दाज से थोड़ा नमक , और खड़े मसाले की पोटली बनाकर डाल दें और एक कण रहने तक पका ले. अब मोटी पेंदी के भगोने में सबसे पहले 2 चम्मच देशी घी डाले फिर चावल और कटहल को बराबर बराबर भाग कर ले फिर एक लेयर चावल. फिर इसके उपर भुने हुए कटहल. फिर चावल…ऐसे ही सारे चावल और कटहल का लेयर बना दे अब ऊपर से 4 चम्मच देशी घी.(घी आप अपने पसंद से कम ज्यादा करसकतेहैं वैसेथोड़ा लजीज बनाना है तो घी बढ़ाकर ही डाले) अन्त में बिरियानी मसाला 2 चम्मच फैला दे. फिर चुटकी भर खाने वाला नारंगी रंग एक चम्मच दूध में घोल कर चावल में कहीं – कहीं डाल दें. केेवड़े की कुुछ बूंद. धनिया पत्ती भी स्वाद के अनुसार डाले अब ढक्कन लगा कर आंच बिल्कुल धीमा कर के 20 मिनट तक पकने दे.

लीजिये अब आपका लजीज कटहल बिरियानी तैयार है..प्लेट में निकाले उपर से तला हुआ प्याज और काजू  किशमिश डालें साथ में प्याज .पुदीने की चटनी और दही के रायते के साथ परोसें…

The post होली में मेहमानों का दिल जीतना है तो बनाइये ‘कटहल की बिरियानी’ appeared first on The Sunday views.

शिक्षक एवम शिक्षार्थी बचाओ यात्रा का हुआ आयोजन
खगड़िया:  कोरोना महामारी के कारण मार्च महीने से लगातार बंद पड़े निजी विद्यालय के संचालकों सहित शिक्षक व शिक्षोत्तर कर्मियों का  आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। जिसकी वजह से सोमवार को शिक्षा, शिक्षक एवम शिक्षार्थी बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम सभी प्राइवेट विद्यालय संचालक एवम शिक्षकों के लिए ही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधालयों के अपने सभी शिक्षकों सहित कार्यक्रम स्थल रोज बड एकेडमी खगड़िया के प्रांगण मे किया गया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता private schools and children welfare Association खगड़िया के अध्यक्ष प्रभाकर प्रभात के द्वारा किया गया। यह यात्रा सरकार के दोरंगी नीति के विरोध में आयोजित की गई है। इस विरोध यात्रा को सफल बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रशासन को विद्यालय खुलवाने के लिए मजबूर कर दें।

विद्यालय प्रबन्धन को अभिभावक शिक्षण शुल्क न के बराबर दे रही है, परन्तु सरकार हमसे गाड़ी का टैक्स, ई एम आई, बिजली बिल होल्डिंग टैक्स आदि ले रही है। मकान मालिक किराए के लिए दबाव बना रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में सरकार से हम विशेष आर्थिक पैकेज की माँग करते हैं, अन्यथा बहुत सारे विद्यालय बन्द हो जाएँगे और शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे।

रिपोर्ट: जगदीप कुमार

The post शिक्षक एवम शिक्षार्थी बचाओ यात्रा का हुआ आयोजन appeared first on The Sunday views.

आरपीएफ ने रेल ट्रैक से किया शव बरामद
बगहा: बगहा खरपोखरा स्टेशन के बीच ढंढी गांव के समीप रेलवे पुल संख्या 349 पर एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव आरपीएफ ने बरामद किया है।

बगहा रेल आरपीएफ के सीनियर कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव ने बताया कि किसी के द्वारा सूचना मिली की बगहा खरपोखरा स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना पाकर उसकी जांच पड़ताल की गई। लाश को रेलवे ट्रैक से नीचे हटाकर इसकी सूचना बगहा नगर थाना को दी गई। नगर थाना ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

थानेदार आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कटे हुए व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

The post आरपीएफ ने रेल ट्रैक से किया शव बरामद appeared first on The Sunday views.

चौपाल में कृषि यंत्रों की दी गई जानकारी
वाल्मीकिनगर: वाल्मीकिनगर पंचायत के पंचायत भवन में आज किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के सैकड़ों किसानों ने अपनी भागीदारी निभाई। बीएओ शशांक नवल ने बताया कि 7 से 21 दिसंबर तक किसान चौपाल का आयोजन प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में किया जाएगा। किसानों को कृषि के विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से किसानों को जानकारी के साथ तकनीकी विधि से खेती के बाबत भी जानकारी दी जा रही हैं।

कृषि विभाग के विभिन्न प्रकार के यंत्र किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएगें। जिसमें रोटरी मल्चिंग मशीन पर विशेष चर्चा की गई। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी किसानों को दी गई।

इसे सरकार द्वारा 80% अनुदान पर किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को जैविक एवं पारंपरिक विधि की खेती पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही सामेकित खेती पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर बीएओ शशांक नवल, कृषि समन्वयक अमरिश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार, आशुतोष कुमार के अलावा किसान सलाहकार ललन सिंह के अलावा ग्रामीण नसीरूद्दीन अंसारी, राम छबीला सिंह, अख्तर अली, उमा भगत, उमा मिश्रा, गोरख शाह समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

The post चौपाल में कृषि यंत्रों की दी गई जानकारी appeared first on The Sunday views.

गरीबी निवारण हेतु जीविका समूह की बैठक संपन्न
चनपटिया: साठी थाना क्षेत्र के धोबनि धर्मपुर पंचायत के बरवाकला गाँव के मिडिल स्कूल में जीविका ऑफिस लौरिया की सीसी आशा कुमारी के देख रेख में बरवाकला गाँव में संचालित हो रहे कुल ग्यारह एस एच जी की महिलाओं को बैठक में बिहार राज्य जीविकोपर्जन समिति के तरफ से संचालित किये जा रहे योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

ग्राम संगठन के लिए प्रत्येक समूह से दो दो जीविका दीदी को चुना गया और उसमें से कुल पांच जीविका दीदी जमेरि खातून, जोहाना खातून, निर्मला देवी आदि को ग्राम संगठन के पधाधिकारी के रूप में चुना गया।

सरकार के द्वारा जीविका समूह को मिलने वाले प्रत्येक लाभ की जानकारी बताते हुए सोमवार को ग्यारह बजे दिन में फलक ग्राम संगठन बनाया गया और ग्राम संगठन से मिलने वाले प्रत्येक लाभ के बारे में जीविका दिदियों को बताया गया तथा नियमित बचत, उपस्तिथि करने से होने वाले लाभ को भी बताया गया।

इस मौके पर बरवाकला गाँव की जीविका समूह की सीएम गजाला खातून, आशिया परवीन के द्वारा भी जीविका दीदी को समूह संगठन की एकता तथा एक दूसरे दीदी को हर मौके पर तन मन से सहयोग करने की जानकारी दी गई।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

The post गरीबी निवारण हेतु जीविका समूह की बैठक संपन्न appeared first on The Sunday views.

मोतिहारी पुलिस को मिली सफलता, नोट डबलिंग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मोतिहारी: पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां नोट डबलिंग की मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो आदमी को पकड़ा गया है। पकड़े गए मुरारी प्रसाद यादव और दीपक कुमार हैं। जो दीपक कुमार मोतीपुर मुजफ्फरपुर जबकि मुरारी प्रसाद यादव कोटवा के निवासी हैं। मुरारी प्रसाद यादव पूर्व में पैक्स अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

साथ ही पकड़े गए दोनों लोग आपस में संबंधी भी हैं। यह लोग नोट डबलिंग का कार्य करते हैं, लोगों को ठगने का काम करते हैं। इनके पास से 790700 रुपया बरामद हुआ है, जो 100 के बंडल है। बहुत ऐसे भी बंडल प्राप्त हुआ है जो सादा कागज 100 के नोट के आकार का है।

साथ ही इनके पास से एक कट्टा तीन गोली 10 शराब की बोतल इनकी गाड़ी से बरामद हुआ है। यह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, राह चलते यात्रियों को ठगने का काम करते थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच चल रही है।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा

The post मोतिहारी पुलिस को मिली सफलता, नोट डबलिंग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार appeared first on The Sunday views.