किसानों संग आंदोलन करेंगे बीकेटी विधायक, पत्रकारों का किया सम्मान 


 धनीष श्रीवास्तव

Bkt Lucknow News: सरकार किसानों की समस्या को लेकर गंभीर है। किसानों के अधिकारों में किसी भी तरह कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बातें लखनऊ के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला ने कहीं। वे रविवार शाम विभूति खंड स्थित पार्षद शैलेंद्र वर्मा के कार्यालय पर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

जेपीए चीफ विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष नरसिंह पांडेय,  संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पांडे, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, सह संगठन मंत्री विजय शंकर दुबे, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, संरक्षक सदस्य भगवान दास और जिला अध्यक्ष सनी शाह को सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर विधायक योगेश शुक्ला ने जल्द ही चिनहट में प्रेस क्लब के भवन निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के बारे में खुलकर अपनी बातें रखीं। कहा कि आवास संघ के विरोध में स्थानीय किसानों के साथ मिलकर वो जल्द ही आंदोलन करेंगे। आवास संघ द्वारा किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। जिसके चलते कई किसान दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। यह मुद्दा उन्हों नें विधानसभा सत्र में भी गंभीरता से उठाया है। सरकार इस मामले पर काफी गंभीर है और किसानों को उनके हक दिलाए जाएंगे।

सम्मान समारोह में जर्नलिस्म के क्षेत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘द संडे व्यूज’ डिजिटल के कंटेंट हेड व एसोसिएशन के सदस्य धनीष श्रीवास्तव इसके अलावा जेपीए के सदस्य रणजीत सिंह, सीनियर जर्नलिस्ट्स दीपक सिंह, अमित सिंह, निशांत सिंह, शरद चंद्र, प्रियंका निगम, पूर्णिमा सोनकर, रोशनी सोनकर, ज्योति गुप्ता, साकेत, उमरान, अमित पांडे, लकी सिंह, अमित कश्यप समेत कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान पार्षद शैलेंद्र वर्मा, इस्माइलगंज वार्ड द्वितीय के सभासद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी के अलावा साहित्य, लेखन व पत्रकारिता से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *