The Sunday Views

द संडे व्यूज़

Uncategorized

अयोध्या में बना रिकॉर्ड, एक साथ जले 22 लाख 23 हजार दीये

Spread the love      बना वर्ल्ड रिकॉर्ड अयोध्या। दिवाली की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या दीपोत्सव से जगमग हो उठी। अयोध्या

अयोध्या में बना रिकॉर्ड, एक साथ जले 22 लाख 23 हजार दीये
Spread the love
बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या। दिवाली की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या दीपोत्सव से जगमग हो उठी। अयोध्या दीपोत्सव 2023में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। दीपोत्सव के दौरान जब दीयों को रोशन किया गया तो सरयू किनारे राम की पैड़ी जगमगा उठी।

श्रद्धालुओं के बीच दीपोत्सव की ऐसी उमंग देखने को मिली कि देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी आकर श्रद्धालु उत्सव का हिस्सा बने। दीपोत्सव पर लाखों दीपाें से जगमगाती अयोध्या राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य।

दीपोत्सव के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा घोषणा की गई की दीपोत्सव 2023 में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसका प्रमाण पत्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी को भेंट किया गया है।

About Author

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *