Allu arjun news: पुलिस ने 100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें अल्लू अर्जुन समेत 24 लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों में अल्लू अर्जुन के स्टाफ और बाउंसर के साथ-साथ मैनेजर और संध्या थिएटर का मैनेजर भी शामिल है। विवाद हुआ था और जांच बिठा दी गई थी। अब इस मामले में हैदराबाद पुलिस जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने 100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें अल्लू अर्जुन समेत 24 लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों में अल्लू अर्जुन के स्टाफ और बाउंसर के साथ-साथ मैनेजर और संध्या थिएटर का मैनेजर भी शामिल है।

था। वहां अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक वहां भगदड़ मच गई, जिसमें रेवती नाम की 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। भगदड़ के 9वें दिन यानी 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था, पर एक दिन बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई थी।
हालांकि, जमानत दिए जाने के बाद पुलिस ने 31 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से भगदड़ वाले मामले में पूछताछ की थी। यह पूछताछ 3 घंटे से ज्यादा चली थी। इसमें अल्लू अर्जुन ने पुलिस को बताया था कि उन्हें महिला की मौत की खबर अगले दिन मिली थी। अल्लू अर्जुन ने फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें बताया था कि जिस वक्त भगदड़ वाली घटना घटी, वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। और इस घटना का उनसे सीधा कोई कनेक्शन नहीं है। अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा था कि वह मृत महिला और उसके परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे। बाद में ‘पुष्पा 2’ की टीम ने भगदड़ में मरने वाली महिला के परिवार को 2 करोड़ रुपये दिए थे। अल्लू अर्जुन के पिता ने एक करोड़ तो वहीं ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर, मैत्रेयी प्रोडक्शन हाउस ने परिवार को 50-50 लाख रुपये दिए थे।
यह चार्जशीट चिक्कडपल्ली पुलिस ने दायर की है, जिसमें अल्लू अर्जुन को ए-11 बताया गया है। यानी वह आरोपी नंबर 11 हैं। साथ ही उनके 3 मैनेजर, 8 बाउंसर और प्राइवेट सिक्योरिटी स्टाफ का भी नाम शामिल है। पुलिस ने थिएटर मैनेजमेंट को मुख्य आरोपी ठहराया है। चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता (B N S) की धारा 105, 118(1) और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। थिएटर के मालिक के खिलाफ धारा 304-A (लापरवाही से मौत) का आरोप लगाया गया है।
4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें एक महिला की जान चली गई थी और उसका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। तब इस पर खूब विवाद हुआ था और जांच बिठा दी गई थी। अब इस मामले में हैदराबाद पुलिस जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने 100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें अल्लू अर्जुन समेत 24 लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों में अल्लू अर्जुन के स्टाफ और बाउंसर के साथ-साथ मैनेजर और संध्या थिएटर का मैनेजर भी शामिल है।
मालूम हो कि 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड स्थित संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर रखा गया था। वहां अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक वहां भगदड़ मच गई, जिसमें रेवती नाम की 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। भगदड़ के 9वें दिन यानी 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था, पर एक दिन बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई थी।