योद्धा पैदा नहीं होते, उन्हें भारतीय सेना में तैयार किया जाता है !


Indian Army Train:  इंडियन आर्मी का काम बिल्कुल भी आसान नहीं होता। कठिन परिस्थितियों में सीमा की निगरानी करने से लेकर आने वाली हर मुश्किल के लिए उन्हें तैयार रहना पड़ता है। लेकिन जीवन में लाख मुश्किल और टेंशन के बावजूद हमारे फौजियों का ह्यूमर भी कुछ कम नहीं होता। इंडियन आर्मी दुश्मन को जमीन पर तो मारती ही है, फिर बाद में वो अपने ह्यूमर से उसे उसकी हैसियत बता देती है।

आर्मी की ट्रेन पर लिखा होता है कि ‘ईश्वर हमारे दुश्मनों पर दया करें. क्योंकि हम तो करेंगे नहीं।’ वही दूसरा कोट यह लिखा होता है कि ‘योद्धा पैदा नहीं होते, उन्हें भारतीय सेना में तैयार किया जाता है।’ यह तो वो सिर्फ दो कोट है, जिसके चलते इंडियन आर्मी के जवान की वीडियो को 21 लाख व्यूज मिले हैं। जबकि पूरी ट्रेन पर इसी तरह एक से बढ़कर एक ऐसे कोट्स लिखे रहते हैं, जिसे रुककर पढ़ा जा सकता है!

हमारी आर्मी और उसका पावर

​इंडियन आर्मी के ट्रेन की इस वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर का नाम ‘वैष्णव जयेश कुमार’ है। जिन्होंने अपने इंस्टा बॉयो में खुद को इंडियन आर्मी का जवान बताया है। उनके यूजरनेम के मुताबिक वह आर्मी में ब्लैक कैट कमांडो है। जयेश के लिए देश और ड्यूटी सबसे पहले आती है। उनकी इंस्टा प्रोफाइल ऐसे ही पोस्ट से भरी हुई है। जिसमें वह आर्मी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

आर्मी का औरा ही अलग है !

भारतीय फौज का रुतबा आर्मी की ट्रेन भी दिखा रही है। जिसे देखने के बाद लोग कमेंट्स में आर्मी के औरा की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम सबका अभिमान हो साहब आप। दूसरे यूजर ने कहा कि सलाम और सम्मान आपको। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि हमारा भी सपना है कि एक दिन ऐसे ही देश की सेवा कर सके। चौथे यूजर ने लिखा कि ये दिल इंडियन आर्मी के सम्मान में हमेशा धड़केगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *