‘भाषा और व्यवहार के प्रति सतर्क रहें सपाई’. अखिलेश


विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा 

लखनऊ। सपा सांसद, प्रवक्ता और दूसरे कार्यकर्ताओं की अमर्यादित भाषा को लेकर विपक्ष द्वारा घेरने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को चेताया है कि भाषा, व्यवहार के प्रति सतर्क रहें। हिदायत दी कि उनके आचरण से किसी को भी कष्ट नहीं होना चाहिए। 

शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं व नेताओं से संवाद करते हुए अखिलेश ने कहा कि आपत्तिजनक भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके आचरण से किसी को आहत नहीं होना चाहिए।

यादव ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा है। ऐसे में भाषा पर संयम रखना अनिवार्य है। यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ पीडीए एकजुट है। उल्लेखनीय है कि 11 मई को हमीरपुर-महोबा के सपा सांसद अजेन्द्र लोधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा ने सपा पर हल्ला बोलते हुए सांसद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *