देश में पत्रकारों की ‘आवाज’ बनकर उनकी समस्याओं को मुख्यालय स्तर पर उठाया जायेगा: शशिनाथ दूबे


राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की बैठक में पत्रकारों की आवाज उठाने का लिया संकल्प

चुने गये सभी पदाधिकारी सकारात्मक सोच के साथ काम कर,पत्रकारों की समस्याओं का निदान करेंगे: शेखर श्रीवास्तव

ब्यूरो,लखनऊ। प्रदेश मुख्यालय स्थित लोकभवन, मुख्यमंत्री कार्यालय के मीडिया सेंटर में आज राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपने सम्बोधन में कमेटी के अध्यक्ष शशिनाथ दूबे ने कहा कि देश और प्रदेश के सभी पत्रकार चाहें उनकी मान्यता राज्य मुख्यालय से हो, जिला स्तर से हो या वे गैर- मान्यता प्राप्त हो, वे प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं, तो उनकी आवाज को मुख्यालय स्तर पर उठाया जायेगा। यह बैठक नई कार्यकारिणी की बैठक थी, जिसमें सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ पत्रकारों के हित में कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शशिनाथ दुबे ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अध्यक्ष द्वारा रखे गए इस प्रस्ताव को कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इसी क्रम में सचिव शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि चुने गये सभी पदाधिकारी सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। हम सभी की कोशिश रहेगी कि पत्रकारों की जायज समस्याओं सरकारी तंत्र तक पहुंचा कर उस पर समुचित कार्यवाही करायी जाये। इस दौराना उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अमिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय तथा कार्यकारी सदस्य सुभाष पांडेय, अनिल कुमार सिंह और आर.बी. सिंह ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किये और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में सचिव शेखर श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। नई कार्यकारिणी की यह पहली बैठक उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *