इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के घूसखोर फिल्ड अफसर की कारस्तानी: शीला गैस एजेंसी के 2000 गैस कनेक्शन त्रिवेदी गैस एजेंसी में किया ट्रांसफर !
सवाल: क्या फिल्ड अफसर भीम सिंह यादव ने 2000 उपभोक्ताओं से पूछ कर किया गैस कनेक्शन ट्रांसफर ?
शीला गैस एजेंसी,कानपुर रोड के 2000 उपभोक्ताओं का कनेक्शन अमीनाबाद के त्रिवेदी गैस सर्विस में क्यों किया ट्रांसफर ?
क्या एलडीए, आशियाना के उपभोक्ता गैस लेने अमीनाबाद जायेंगे? उपभोक्ताओं का शीला गैस एजेंसी पर हंगामा
सवाल-क्या हजारों उपभोक्ताओं ने देर से सिलेंडर डिलीवरी पहुंचने की शिकायत की इंडियन अफसरों से की ?
सवाल: जब शीला गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने समय मांगा तो रातों-रात यादव जी ने क्यों किया कनेक्शन ट्रांसफर ?
सवाल: उपभोक्ताओं का आरोप है कि कमीशनखोरी में यादव जी विख्यात हैं,त्रिवेदी गैस एजेंसी से कितना कमिशन मिला?
सवाल: एलडीए,आशियाना के उपभोक्ताओं इंडियन ऑयल ने सुविधा देने का काम किया या असुविधा ?

धनीष श्रीवास्तव
Indian Oil officer’s fraud: कानपुर रोड स्थित शीला गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के लिये बुरी खबर। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के फिल्ड अफसर भीम सिंह यादव ने रातों-रात 2 हजार उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन यहां से हटाकर अमीनाबाद स्थित त्रिवेदी गैस एजेंसी में ट्रांसफर करवा दिया। इसकी वजह से आशियाना, एलडीए, नारायणपुरी, अलीनगर सुनहरा, पंडित खेड़ा सहित गंगाखेड़ा के दो हजार गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अचानक गैस एजेंसी बदलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है और शीला गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि इंडियन ऑयल के फिल्ड अफसर भीम सिंह यादव ने शीला गैस एजेंसी को निर्देशित किया कि गैस की डिलीवरी देर से हो रही है, इस पर कर्मचारियों ने बताया कि एजेंसी पर दो-तीन दिनों बाद गैस से भरा सिलेंडर पहुंचता है इसलिये डिलीवरी में देर हो जाती है…। एक हफ्ते का समय दें, डिलीवरी ठीक हो जायेगी लेकिन श्री यादव ने 11 फरवरी की रात में ही 2 हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन अमीनाबाद स्थित त्रिवेदी गैस एजेंसी में ट्रांसफर करवा दिया।

सवाल ये है कि आखिर इंडियन ऑयल अपने उपभोक्ताओं को सुविधा देना चाहती है या ‘परेशानियों’ का सिलेंडर ? क्या यादव जी से हजारों उपभोक्ताओं ने शिकायत की है ? यदि हां तो पत्र दिखाये ? नहीं तो फिर आखिर वे कितने हड़बड़ी में थे कि शीला गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा समय मांगने के बाद भी रातों-रात हजारों उपभोक्ताओं के कनेक्शन ट्रान्सफर करवा दिया। इंडियन ऑयल के अधिकारियों द्वारा अचानक और बिना उपभोक्ताओं से पूछ कनेक् शन अमीनाबाद त्रिवेदी गैस एजेंसी किये जाने से आक्रोश व्याप्त है।
अधिसंख्य उपभोक्ताओं ने कहा कि उनका कनेक्शन शीला गैस एजेंसी में ही रहने दिया जाये। इस बाबत मुख्यमंत्री तक पत्र लिखना पड़े तो लिखेंगे। बताया जाता है कि इंडियन ऑयल के फिल्ड अफसर भीम सिंह यादव कमीशनखोरी को लेकर चर्चा में रहते हैं। इनक वजह से इंडियन ऑयल की साख पर बट्टा लग रहा है।
शीला गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि इंडियन ऑयल सिलेंडर की गाड़ी ही दो-तीन दिनों बाद भेजती है,हमलोग कैसे समय पर उपभोक्ताओं के यहां सिलेंडर भेजें। बताया कि अफसर ने 11 फरवरी को चेताया था तो हमलोगों ने समय मांगा था लेकिन उसी रात दो हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन अमीनाबाद त्रिवेदी गैस एजेंसी ट्रांसफर कर दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में गुस्सा है। बात जो भी हो,ये तो इंडियन ऑयल के अफसरों को सोचना होगा कि वे अपने उपभोक्ताओं को सुविधा देंगे या असुविधा ?
इस बाबत जब इंडियन ऑयल के फिल्ड अफसर भीम सिंह यादव के सीयूजी नंबर 9163730001 पर कई बार कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की भी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का सभी अफसरों के लिये निर्देश है कि सीयूजी नंबर चालू रखें और जनता या उपभोक्ता कॉल करें तो उसे उठाकर तत्काल समस्याओं का निदान करेंं,जिसे सरकार की बेहतर छवि बनी रहे लेकिन…।