मार्च में माैसम का अजीब रंग, धुंध व बादलों के बीच उमस ने सताया


लखनऊ। राजधानी में मंगलवार सुबह घना धुंध और कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही। मार्च में इस तरह के धुंध भरे मौसम ने लोगों को चौंका दिया। दिन में पूर्वा हवाओं के साथ नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी महसूस हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पिछले दो दिनों से हवा का रुख पूर्व की ओर हो गया है। नमी वाली इन हवाओं में धूल के कण फंसने से धुंध की स्थिति बन रही है। वहीं दिन में पूर्वा हवाओं के साथ बादलों की माैजूदगी से लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई। एक दो दिन कमोबेश ऐसी स्थिति रहेगी इसके बाद 15 से विक्षोभ की सक्रियता से बारिश की संभावना बनेगी।

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हल्के बादल और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *