भाजपा कार्यसमिति : मैं अखिलेश को सावधान कर रहा हूं-योगी आदित्यनाथ


ब्यूरो, लखनऊ ।भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में आए। इस मौके पर  सीएम ने कहा कि विरोधियों ने चुनावी में कुछ मुद्दे फैलाए। उन्होंने एक तरह की साजिश रची। उन्होंने कई सारे झूठ प्रचारित किए। यह सच है कि हम उन साजिशों को पूरी तरह से रोकने में सफल नहीं हो पाए। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में क्या चल रहा है इसके भी देखना चाहिए। हमें यह भी देखना चाहिए कि हम अपनी उपलिब्ध्यों को लोगों तक पहुंचा सके हैं या नहीं। 

यह राम और शिव का देश है
सीएम योगी ने कहा कि पहले कि सरकारों में मुहर्रम के नाम पर सड़के सूनी हो जाती थीं लेकिन अब मोहर्रम कैसा हो रहा किसी को पता नहीं चल रहा। लोहिया ने कहा था कि यह भारत तब भारत है जब राम, कृष्ण और शिव हैं। आज का भारत इन्हीं का है। 

 इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया। हमारे लिए चुनौती है कि हम उनको बेनकाब करें। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है।

अखिलेश को किया सावधान 
उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश को सावधान कर रहा हूं। उन्हें कांग्रेस से बचकर रहना चाहिए। वह भस्मासुर है। वह आपको जल्द ही ठिकाने लगाएगी। कांग्रेस जहां भी जीतती है वह दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश को कांग्रेस से सजग रहना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने अलग-अलग दलों के साथ जाकर उनका वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने कभी दलित ओर पिछड़ों का सम्मान नहीं किया बस उनका वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने अबंडेकर का सदैव अपमान किया। 

कांग्रेस के नेताओं ने संविधान को पढ़ा नहीं
कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर चलते हैं लेकिन उसे कभी पढ़ा नहीं। कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने की कोशिश की है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आपातकाल लगाया है। भाजपा ने सदैव संविधान की रक्षा करने की कोशिश की है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *