करवाचौथ-5 महीने से रूठे पति को मनाने के लिए पुलिस ने जो किया उस पर सबने कहा–वाह !


पांच महीने से रह रहे थे अलग

पति को समझाया, फिर करवाचौथ का सामान लेकर आया

बिठूर। कानपुर में करवाचौथ पर एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। रूठा पति नहीं मान रहा था तो पत्नी उसे मनाने के लिए पुलिस चौकी पहुंच गई। उसकी गुहार सुनकर पुलिस ने जो किया वो दिल जीतने वाला था। दरअसल, नानकारी निवासी अजय और मंधना विद्यापुरम की राखी की शादी आठ साल पहले हुई थी। दोनो का सात साल का एक बेटा भी है। करीब पांच महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद परिवार से नाराज होकर पति अलग रहने के लिए चला गया। 

शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व था। राखी ने भी पति के नाराज होने के बावजूद व्रत रखा था। लेकिन उसके दूर रहने पर वह रो पड़ी। उसे घर लाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना। उसने घर आने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद पत्नी मंधना चौकी पहुंच गई। उसने अपनी आपबीती चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह को बताई। उनके समझाने पर उसने आगे लड़ाई न करने का फैसला लिया।

घरेलू झगड़ों के चलते दोनों पांच माह से अलग रह रहे थे। जबकि बेटा अजय के साथ रह रहा था। करवाचौथ के दिन राखी ने व्रत रखा और मंधना चौकी पहुंची जहां उसने मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह को भावुक होकर पूरी बात बताई। इस पर चौकी इंचार्ज ने मामले को गंभीरता से सुना और राखी के स्वजन और अजय को मंधना चौकी बुलाया।

मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह और महिला सिपाही गिरजेश द्विवेदी ने दोनों को काफी देर तक समझाया। साथ ही दोनों को उचित परामर्श दिया। इसके बाद राखी और अजय दोनों साथ रहने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने वादा किया कि अब आगे से वह कभी नहीं लड़ेंगे। हमेशा एक दूसरे के फैसले पर सहमत जताएंगे और घर को नहीं टूटने देंगे। इसके बाद दोनो खुशी से साथ रहने को राजी हो गए। दोनो के चेहरों पर मुस्कान आ गयी। इसके बाद पति अजय मंधना बाजार गया जहां से उसने करवाचौथ की पूजा का सामान और मिठाई खरीदी और पत्नी राखी को दिया जिसके बाद दोनों साथ घर चले गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *