उत्तर प्रदेश में 81 आईपीएस अधिकारियों को मिला नए साल का गिफ्ट, प्रमोशन की लिस्ट में तीन आईजी का नाम


 ब्यूरो, लखनऊ। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर 81 आईपीएस अधिकारियों का पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया। विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में 21 दिसंबर को पदोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति दी गई थी। तीन आईजी लक्ष्मी सिंह, प्रशांत कुमार (द्वितीय) व नीलाब्जा चौधरी को एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिली है। 

2007 बैच के नौ आईपीएस अधिकारियों काे डीआईजी से आईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है, जबकि 2011 बैच के 25 आईपीएस अधिकारी एसपी से डीआईजी बन गए हैं। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी धर्मवीर सिंह को भी डीआईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। 

13 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड

2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। जबकि 2016 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान प्रदान किया गया है। डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत का मंगलवार को सेवाकाल पूरा हो गया। एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा डीजी के पद पर पदोन्नत हो गए। इस वर्ष सात अन्य एडीजी को पदों की रिक्ति के अनुरूप डीजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी।

डीआईजी अमित पाठक, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, योगेश व गीता सिंह को आईजी बन गए हैं। डीआईजी बनने वालों में शैलेश कुमार पांडेय, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, देव रंजन वर्मा, राजेश एस., हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगई, डी.प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्य कान्त त्रिपाठी, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डा.अरविंद चतुर्वेदी, आलोक प्रियदर्शी, सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, रामबदन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य व ह्यदेश कुमार शामिल हैं। 

2010 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह को भी डीआईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। सेलेक्शन ग्रेड पाने वालों में विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचीन्द्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीना व राजकरन अय्यर शामिल हैं।

25 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, 204 मुख्य आरक्षी भी पदोन्नत

नए वर्ष में 25 उपनिरीक्षकों को वरिष्ठता क्रम के आधार पर निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की संस्तुति के बाद उनका पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 204 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

तीन आईपीएस व 10 पीपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त

पुलिस विभाग में वर्ष 2024 के अंतिम दिन तीन आईपीएस व 10 पीपीएस अधिकारियों का सेवाकाल पूरो गया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। डीजी एसएन साबत के अलावा डीआईजी बाबू राम व डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी सेवानिवृत्त हो गए। 

इनके अलावा, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, कुलदीप तिवारी, अजय कुमार चौहान, जगदीश कुमार, प्रियतोष त्रिपाठी, राज बहादुर सिंहव हरि नारायण मिश्रा भी सेवानिवृत्त हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *