अखिलेश यादव ने कहा- आपका अनाज भाजपा सस्ते दामों में बड़े व्यापारियों को बेच रही


तिर्वा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उमर्दा से तिर्वा कस्बा तक रोड शो किया। शाम ढलने के साथ रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सपा मुखिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की हैं। महंगाई से जनता तंग है। उनकी सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा।

रोड शो और जनसभा करते हुए औरैया के बेला से शनिवार शाम करीब सात बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव उमर्दा पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। कई समर्थक बुलडोजर पर बैठकर रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि आपका (किसानों का) अनाज भाजपा सरकार सस्ते दामों में बड़े व्यापारियों को बेच रही है।

इसके बाद पैकेजिंग कर यह अनाज महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। किसान बेबस होकर आत्महत्या कर रहा है। उनकी सरकार बनने पर वह किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे। कन्नौज में अधूरी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। तिर्वा कस्बा में स्थापित वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। रात हो जाने से पार्टी के नेताओं से उन्होंने वार्ता नहीं की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *