फिजी के भारतीय मूल के पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी को भारतीय प्रवासियों के लिए उनके कार्यों को देखते हुए वी के कृष्ण मेनन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ‘वी के कृष्ण मेनन इंस्टीट्यूट सिरिएक मैपरेइल’ के निदेशक ने हाल ही में नेहरू सेंटर में 122वें वर्षगांठ समारोह में पुरस्कार की घोषणा की।
लंदन विश्वविद्यालय में राष्ट्रमंडल अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर फिलिप मर्फी और इंडियन यंग मेनस क्रिश्चियन एसोसिएशन के महासचिव जे पी फर्नांडीस सहित कई गणमान्यों ने समारोह में शिरकत की। महेंद्र चौधरी फिजी लेबर पार्टी के नेता हैं।
व्यापार संघ के पूर्व नेता फिजी के प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले फिजी नागरिक थे। लेकिन 19 मई 1999 को प्रधानमंत्री बनने के ठीक एक साल बाद तख्तापलट में उन्हें अपना पद खोना पड़ गया था। चौधरी मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के हैं। उनके पूर्वज 1902 में फिजी गए थे।