बीजेपी के दिग्गज नेता का बड़ा बयान
पटना। देश में कास्टिंग काउच पर छिड़ी बहस के बीच बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का एक विवादित बयान सामने आया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कोरियोग्राफर सरोज खान और वरिष्ट कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बाद बॉलीवुड और राजनीति में कास्टिंग काउच की बात को माना है। उनका कहना है कि इन दोनों ही इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन और राजनीति की दुनिया में सेक्सुअल फेवर की मांग होती है। उन्होंने कहा-न सरोज खान और न ही रेणुका चौधरी गलत हैं।
बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बोलते हुए कहा कि यह बहुत पुराना तरीका है। आप हमें खुश करो, हम आपको खुश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं बहुत पुराने समय से हो रहीं हैं, इसमें परेशान होने की क्या बात है। सरोज खान की वजह से रेखा, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियां करियर की बुलंदी पर चढ़ पाईं। सरोज खान एक लीजेंड हैं। वह हमेशा दिल से बोलती हैं। अगर वह कहतीं हैं कि बॉलीवुड में लड़कियों को सेक्स के लिए राजी किया जाता है तो इसका मतलब है कि इन सब चीजों को लेकर वह जागरूक होंगी। बता दें कि सिन्हा हमेशा अपनी बात को बेबाक सबके सामने रखते आये हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह सरोज और रेणुका दोनों के बयान से पूरी तरह सहमत हैं। फिल्म में रोल पाने के लिए लड़कियों को किस तरह के समझौते करने पड़ते हैं, वे जानते हैं। शायद सरोज भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। बीजेपी नेता बस यही नहीं रुके उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि राजनीति में कास्टिंग काउच को क्या कहेंगे। वे नहीं जानता, उनके मुताबिक इसे कॉस्टिंग वोट काउच कहना चाहिए।वास्तव में महत्वाकांक्षी युवा सेक्सुअवल फेवर ऑफर करने और वरिष्ठों के स्तर से इसे स्वीकार करने की बातें सामने आती हैं। उन्होंने कहा-वे इसे सही नहीं ठहरा रहा हैं और न ही कभी इस तरह के समझौते का पार्ट रहा। मगर अपने आसपास हो रही इन चीजों को लेकर हम आंखें नहीं बंद कर सकते। सिन्हा ने भी कोरियोग्राफर सरोज खान और वरिष्ट कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बाद बॉलीवुड और राजनीति में कास्टिंग काउच की बात को माना है। उनका कहना है कि इन दोनों ही इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन और राजनीति की दुनिया में सेक्सुअल फेवर की मांग होती है। उन्होंने कहा-न सरोज खान और न ही रेणुका चौधरी गलत हैं।
बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बोलते हुए कहा कि यह बहुत पुराना तरीका है। आप हमें खुश करो, हम आपको खुश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं बहुत पुराने समय से हो रहीं हैं, इसमें परेशान होने की क्या बात है। सरोज खान की वजह से रेखा, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियां करियर की बुलंदी पर चढ़ पाईं। सरोज खान एक लीजेंड हैं। वह हमेशा दिल से बोलती हैं। अगर वह कहतीं हैं कि बॉलीवुड में लड़कियों को सेक्स के लिए राजी किया जाता है तो इसका मतलब है कि इन सब चीजों को लेकर वह जागरूक होंगी। बता दें कि सिन्हा हमेशा अपनी बात को बेबाक सबके सामने रखते आये हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह सरोज और रेणुका दोनों के बयान से पूरी तरह सहमत हैं। फिल्म में रोल पाने के लिए लड़कियों को किस तरह के समझौते करने पड़ते हैं, वे जानते हैं। शायद सरोज भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। बीजेपी नेता बस यही नहीं रुके उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि राजनीति में कास्टिंग काउच को क्या कहेंगे। वे नहीं जानता, उनके मुताबिक इसे कॉस्टिंग वोट काउच कहना चाहिए। वास्तव में महत्वाकांक्षी युवा सेक्सुअवल फेवर ऑफर करने और वरिष्ठों के स्तर से इसे स्वीकार करने की बातें सामने आती हैं। उन्होंने कहा-वे इसे सही नहीं ठहरा रहा हैं और न ही कभी इस तरह के समझौते का पार्ट रहा। मगर अपने आसपास हो रही इन चीजों को लेकर हम आंखें नहीं बंद कर सकते।